NL Charcha

Follow NL Charcha
Share on
Copy link to clipboard

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree See acast.com/privacy for privacy and opt-out information.

Newslaundry.com


    • Jul 18, 2026 LATEST EPISODE
    • weekly NEW EPISODES
    • 1h 9m AVG DURATION
    • 413 EPISODES

    5 from 15 ratings Listeners of NL Charcha that love the show mention: hindi, charcha.



    More podcasts from Newslaundry.com

    Search for episodes from NL Charcha with a specific topic:

    Latest episodes from NL Charcha

    एनएल चर्चा 432:लाडकी बहिन योजना से हटे 92 लाख नाम और E20 ईंधन विवाद में कंटेंट क्रिएटर्स पर FIR

    Play Episode Listen Later Jul 18, 2026 102:32


    एनएल चर्चा के इस अंक में महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना से 92 लाख से अधिक महिलाओं के नाम हटाए जाने के बाद राज्य में उपजे राजनीतिक विवाद और ईंधन नीति को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के बीच नागपुर पुलिस द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कथित मानहानि के मामले में कंटेंट क्रिएटर्स पर दर्ज किए गए केस को लेकर विस्तार से बात हुई.इसके अलावा सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया, सर्वोच्च न्यायालय ने मौखिक टिप्पणी की है कि सीबीएसई की तीन-भाषा नीति को कक्षा 9 के बजाय आदर्श रूप से कक्षा 6 से लागू किया जाना चाहिए, दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन सहित पांच लोगों को दोषी करार दिया, मणिपुर के सेनापति जिले में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किए जाने के बाद एक उग्र भीड़ ने असम राइफल्स के कैंप को निशाना बनाते हुए पथराव और आगजनी की, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि भारतीय पासपोर्ट मूल रूप से नागरिकों के भारत से प्रस्थान को विनियमित करने का एक कानूनी दस्तावेज है, सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट रूम के भीतर कागजात फेंकने और सीजेआई सूर्यकांत को अपशब्द कहने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक लॉ स्टूडेंट को गिरफ्तार किया, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अभिनेत्री से नेता बनीं कोएल मल्लिक ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया, उत्तर प्रदेश के रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 अवैध इमारतों को गिराने के आदेश दिए, कर्नाटक की एक अदालत में एसआईटी ने चर्चित धर्मस्थल सामूहिक दफन मामले की जांच से जुड़ी 7,005 पन्नों की अंतिम रिपोर्ट सौंप दी, निर्वाचन आयोग ने दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और तेलंगाना में मतदाता सूचियों के सत्यापन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है और पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान अचानक मची भगदड़ के कारण एक श्रद्धालु की जान चली गई और 30 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं, ये ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी,स्मिता शर्मा और स्वतंत्र पत्रकार पार्थसारथी बिस्वास ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “यह योजना उन महिलाओं के लिए थी जिनकी घरेलु सालाना आय ढाई लाख से कम है, एक ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ग़रीब सबसे वंचित समाज के लिए बनी हुई योजना में भी सेंध, इस पूरे तंत्र को कैसे देखना चाहिए?”जवाब में पार्थसारथी कहते हैं, “जब यह योजना आई थी तभी मुझे लग रहा था कि यह योजना गेम चेंजर होने वाली है, महाराष्ट्र का चुनाव देखें तो यह लोकसभा चुनाव के फ़ौरन बाद हुआ था, ग्रामीण क्षेत्र में एग्रीकल्चरल डिस्ट्रेस बहुत ज़्यादा था, बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, तब एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को लगा कि कुछ तो करना चाहिए तब यह महिला वोट बैंक जिसे बहुत सरे राज्यों ने रेकग्नाइज़ किया है, उसे केंद्र में रखकर यह योजना की घोषणा की गई, ज़मीन पर भी दिख रहा था कि लोग इसे लेकर बहुत उत्साहित थे.”सुनिए पूरी चर्चा-टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 2:55 - सुर्खियां 13:40 - लाडकी बहिन योजना51:30 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 01:03:51- ईंधन नीति को लेकर विवाद01:34:15 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएशार्दूल कात्यायन - रिपोर्ट - इन बेंगलुरु एंड हैदराबाद, बीएलओज़ पॉइंट टू क्रशिंग वर्कलोड, फिजिकल एग्जॉशन , एक्स मेन सीजन -2पार्थसारथी बिस्वास - किताब - द लॉन्ग वॉर ऑन ईरानबसंत कुमार - रिपोर्ट - व्हाई द ईडी हैज़ अरेस्टेड अ बीजेपी लीडर इन अ मनी लॉन्ड्रिंग केस, रिपोर्ट - उत्तराखंड: आटा चक्की, खाद-बीज की दुकान ग्लोबल निवेश; समिट पर खर्च हुए 100 करोड़, न्यूज़लॉन्ड्री पर आने वाला पीपल बाबा का इंटरव्यू, किताब -पीपल की छांव मेंहृदयेश जोशी - किताब - द पंजाब स्टोरीचर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा प्रोडक्शन : हसन बिलाल संपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 431: बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' पर सेंसरशिप का साया

    Play Episode Listen Later Jul 11, 2026 111:11


    एनएल चर्चा के इस अंक में पश्चिम बंगाल के बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामले और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को केंद्र सरकार द्वारा समीक्षा के लिए अंतर-विभागीय समिति के पास भेजे जाने को लेकर विस्तार से बात हुई.इसके अलावा मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जुड़े हादसों में 13 लोगों की मौत, पश्चिम बंगाल के बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामले का एक मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, राम मंदिर चंदा विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए, अयोध्या के बाद बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक आयोजित होगा, अमेरिकी न्याय विभाग ने गौतम अडानी के खिलाफ मामला वापस लेने के फैसले का बचाव करते हुए संभावित कूटनीतिक तनाव का हवाला दिया, गुजरात हाईकोर्ट ने 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी, केंद्र सरकार ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी से हटाए जाने के बाद उसकी सामग्री की समीक्षा के लिए अंतर-विभागीय समिति को भेजा, प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तृणमूल कांग्रेस के 440 करोड़ रुपये के बैंक खातों को फ्रीज़ किया और इसी बीच भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के तीन पूर्व सांसदों को राज्यसभा के लिए नामित किया, असम विधानसभा में असमिया, अंग्रेज़ी और बोडो के साथ हिंदी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किया गया, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना या 'भाजपा मुर्दाबाद' के नारे लगाना किसी नागरिक को क्षेत्र से निष्कासित करने का आधार नहीं हो सकता, एफबीआई ने भारत में घोषित आतंकवादी गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 50,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की, कनाडा पुलिस ने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारतीय सरकार की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला, प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को बिहार की भाजपा सरकार पर जनमत संग्रह बताया, अमेरिका ने ईरान पर ताज़ा हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने तीन खाड़ी देशों पर जवाबी कार्रवाई की, ऑस्ट्रेलिया ने वर्षों के गतिरोध के बाद भारत को शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम बेचने पर सहमति जताई, ये ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.इस हफ्ते चर्चा में स्वतंत्र पत्रकार व पंजाबी पोर्टल सुही सवेर के प्रधान संपादक शिव इंदर सिंह ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सतलुज फिल्म पर लगे प्रतिबंध से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पहले इस फिल्म का नाम पंजाब 95 था और 2022 में ही यह सेंसर बोर्ड के पास पहुंच गई थी रिलीज़ के लिए, फिर इसे ओटीटी पर रिलीज़ किया गया जिसके बाद सरकार ने इस पर रोक लगा दी, शिव हमें बताएं कि इस फिल्म को लेकर पंजाब में क्या हालात हैं?”जवाब में शिव कहते हैं, “यह फिल्म मैंने देखी और मुझे यह नहीं समझ आया कि यह चार साल क्यों लटकी रही, इसमें कोई ऐसी बात नहीं लगी जो सिस्टम को चैलेंज करती हो.”सुनिए पूरी चर्चा- टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 4:20 - सुर्खियां 16:51 - आम का मौसम और आम की बातें 31:02- सतलुज फिल्म पर लगी रोक 1:15:51 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 01:23:55 - उत्तर भारत में मानसून की दस्तक 01:34:35 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए शार्दूल कात्यायन - लेख - हाउ मेन इन इंडियन स्पोर्ट्स प्रोटेक्ट देमसेल्व्स आफ्टर एक्सप्लॉइटिंग विमेन, लेख - नोबेल-विनिंग केमिस्ट लीव्स यूएस टू डायरेक्ट एआई मटेरियल्स लैब इन चाइना शिव इंदर सिंह - किताब - वाजपेयी: द एसेंट ऑफ द हिंदू राइट, किताब - पंजाब दी इतिहासिक गाथा विकास जांगड़ा - फिल्म - धर्म, फिल्म - किस्सा कुर्सी का आनंद वर्धन - किताब - नित्शे की कुटाई, लेख - अ मैंगो रिपब्लिक अतुल चौरसिया - लेख - एक्विजिशंस, मर्जर्स, हॉस्टाइल टेकओवर्स - दिस हैज़ नाउ बिकम बीजेपी-स्पीक, किताब - मदर मैरी कम्स टू मी चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा प्रोडक्शन : आशीष आनंद संपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 430: भारत पाकिस्तान के बीच शांति की नई कोशिश और देश में मानसून की दस्तक

    Play Episode Listen Later Jul 4, 2026 103:56


    एनएल चर्चा के इस अंक में 100 से अधिक भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर स्थायी शांति की दिशा में कदम उठाने की अपील और मानसून की दस्तक को लेकर विस्तार से बात हुई.इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान से अपनी सजा पूरी कर चुके 188 भारतीय मछुआरों और नागरिक कैदियों की जल्द रिहाई व स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने को कहा, केंद्र सरकार ने धोखाधड़ी और फर्जी पहचान की आशंकाओं के चलते व्हाट्सऐप से यूज़रनेम फीचर की शुरुआत फिलहाल रोकने को कहा, दिल्ली हाईकोर्ट ने राघव चड्ढा से जुड़े कथित मानहानिकारक पोस्ट हटाने के लिए व्यापक आदेश देने से इनकार करते हुए कहा कि क्या राजनेता इतने संवेदनशील हो सकते हैं, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को ‘प्रयोग' बताए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, कनाडा ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए आवेदन करने वाले 71 प्रतिशत भारतीयों के विज़िटर वीजा आवेदन खारिज किए, पश्चिम बंगाल विधानसभा ने ओबीसी संशोधन विधेयक पारित कर 77 मुस्लिम समुदायों को ओबीसी सूची से हटाया, उमर खालिद ने बिना मुकदमा चले तिहाड़ जेल में छह साल पूरे होने पर कहा कि उनसे इंसानियत और कई बार मानसिक संतुलन भी छिन गया, तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर अंडे और सब्जियां फेंकी गईं जिसका आरोप उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया, सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि मौजूदा कक्षा 10 के छात्रों पर नई तीन-भाषा नीति लागू नहीं होगी, पंजाब में केंद्र की ग्रामीण रोजगार योजना लागू किए जाने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि पिछले छह महीनों में ऐसा क्या बदल गया, उत्तराखंड सरकार ने मदरसा बोर्ड समाप्त कर सभी अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक साझा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाने का फैसला किया, अमेरिका ने रूस से जुड़े प्रतिबंधों की सूची से चार भारतीय कंपनियों के नाम हटा दिए, ये ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल हैं.इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी और तक्षशिला इंस्टीट्यूशन में पाकिस्तान स्टडीज की रिसर्च एनालिस्ट ऐश्वर्या सोनावणे ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल सवाल करते हैं, “एक साल पहले बहुत गहरी दुश्मनी से निकलकर दोनों देश आज यहां तक पहुंचे हैं कि अब यह जो नई पहल है पाकिस्तान और भारत के बीच यह कितनी गंभीर है और कितनी दूर जा सकती है?”जवाब में ऐश्वर्या कहती हैं, “मेरे विचार में बहस सिर्फ यह नहीं होनी चाहिए कि बात होनी चाहिए या नहीं होने चाहिए, इतिहास हमें बताता है कि भारत ने शांति वार्ता की भी शुरुआत की, रणनीतिक संयम से भी काम लिया गया और पिछले दस सालों से पूरी तरह कट ऑफ लेकिन कोई भी रणनीति पाकिस्तान को रोकने में कामयाब नहीं हो पाई.”सुनिए पूरी चर्चा-टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 3:45- सुर्खियां 8:28 - बसंत की एमओयू स्कैम रिपोर्ट 22:55- भारत- पाकिस्तान संबंध पर बात 47:45 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 52:55 - उत्तर भारत में मानसून की दस्तक 01:34:35 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएऐश्वर्या सोनवणे - किताब - फ़ण्डामेंटली न्यूज़लेटर - पाकिस्तान पैग़ामबसंत कुमार - रिपोर्ट - यूपी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 3300 करोड़ का एमओयू करने वाली कंपनी ने लोगों को ठगा, रिपोर्ट - कागज़ी कंपनियां, हवाई एमओयू: यूपी के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की हकीकतविकास जांगड़ा - सीरीज - राख, फिल्म - थोड़ा रोमानी हो जाए, उमर खालिद का जेल से दिया गया इंटरव्यूहृदयेश जोशी - इको एंड एनर्जी टॉक यूट्यूब चैनल पर आने वाला स्टेफेन आल्टर का इंटरव्यूअतुल चौरसिया - किताब - आज भी खरे हैं तालाबचर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: विकास जांगड़ाप्रोडक्शन : चंचल गुप्तासंपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 429: राम मंदिर चंदे की लूटपाट, मोहन यादव की प्रॉपर्टी डील्स और बंगाल मिड डे मील से अंडा बा

    Play Episode Listen Later Jun 27, 2026 126:32


    एनएल चर्चा के इस अंक में अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव और उनके परिवार द्वारा जमीनी सौदों में बढ़ोतरी और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मिड डे मील में अंडा बंद किए जाने को लेकर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुरक्षित फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार और सार्वजनिक जगहों पर पैदल यात्रियों को वाहनों के मुकाबले प्राथमिकता मिलनी चाहिए, विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट यात्रा का दस्तावेज़ है न कि नागरिकता का प्रमाण, सामान्य से 43% कम बारिश के बीच सरकार ने खरीफ फसलों को बचाने के लिए 111 संवेदनशील जिलों के लिए आकस्मिक योजना बनाई, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से एक की मौत, चार लापता और छह ज़िले राज्य से कटे, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से गाज़ा में 20 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी बच्चों की मौत हुई और वेनेज़ुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों में कम से कम 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोग घायल होने की ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल हैं. इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन, रिपोर्टर बसंत कुमार और स्तंभकार आनंद वर्धन से हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “बच्चे क्या खाएंगे ये फैसला थोपा नहीं जाना चाहिए बल्कि विकल्प के तौर पर रखना चाहिए. मिड डे मील से अंडा बंद करना, वो भी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जहां घरों में ज्यादातर बच्चे मछली खाते हैं. ये सरकार का एक तरह से अपनी विचारधारा थोपने वाला फैसला है.”जवाब में हृदयेश जोशी कहते हैं, “मिड डे मील का पूरा विचार, गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को स्कूल लाने और उन्हें सही पोषण उपलब्ध करवाने के लिए था. आज भी एक तिहाई से ज्यादा बच्चों अवरुद्ध विकास के शिकार हैं. एक वक्त था जब सरकार बकायदा अंडा खाने के लिए कार्यक्रम चलाती थी. लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद बहुत से राज्यों में अंडे पर रोक लगाई गई. सवाल ये है कि अंडे से दिक्कत क्या है? खासकर तब जब हाल ही में हुए चुनावों में प्रचार के दौरान भाजपा नेता मछली खा रहे थे.”सुनिए पूरी चर्चा- टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 3:31- सुर्खियां 7:38 - मिड डे मील से अंडा बंद36:00- किसने चुराया राम जी का चंदा 1:11:04 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 1:32:37 - मोहन यादव के सौदों की जमीनी हकीकत 01:56:20 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: विकास जांगड़ाप्रोडक्शन : आशीष आनंदसंपादन: आशीष आनंद Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 428: ईरान-अमेरिका एमओयू, क्षेत्रीय दलों में फूट और टेलीग्राम पर प्रतिबंध

    Play Episode Listen Later Jun 20, 2026 117:27


    इस हफ्ते चर्चा में मुख्य रूप से ईरान अमेरिका के बीच हुए एमओयू, शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) और तृणमूल कांग्रेस के भीतर मचे आंतरिक घमासान एवं नेताओं की बगावत से लेकर, नीट-यूजी री-एग्जामिनेशन विवाद के बाद केंद्र सरकार द्वारा टेलीग्राम पर लगाए गए प्रतिबंध और इसके कानूनी व तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से बात हुई.इसके अलावा शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नौ में से छह लोकसभा सांसदों के पार्टी बैठक में शामिल न होने से उद्धव ठाकरे गुट में फूट की चर्चा तेज, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बागी टीएमसी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता नियुक्त करने के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से किया इनकार, तृणमूल कांग्रेस के नेता अरूप विश्वास ने पार्टी के मामलों और संपत्तियों पर नियंत्रण की अनिश्चितता का हवाला देते हुए एचडीएफसी बैंक को पत्र लिखकर पार्टी का खाता फ्रीज करने की मांग की, केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि टेलीग्राम ने देश में अपनी सेवाओं के निलंबन के खिलाफ याचिका दायर करने के बावजूद अवैध और संदिग्ध चैनलों पर रोक लगाने के लिए कोई सक्रिय कदम नहीं उठाए, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान ने संघर्षविराम बढ़ाने तथा स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ को फिर से खोलने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर किए, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद पार्टी छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के करीब होने का संकेत देते हुए भारत का दौरा करने का वादा किया, खांसी की सीरप से होने वाली बच्चों की मौतों के बाद वैश्विक जांच के बीच भारत सरकार ने इसकी बिना प्रिस्क्रिप्शन के ओवर-द-काउंटर बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया, ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण मई 2026 में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 9.7 प्रतिशत पर पहुंच गई, अकाल तख्त के सिख धर्मगुरुओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में झूठे बयान देने के आरोपों के चलते 'गुरु द्रोही' घोषित कर दिया, क्लास 9 की कला की पाठ्यपुस्तक में मोहनजोदड़ो की ऐतिहासिक 'डांसिंग गर्ल' की मूर्ति के कपड़ों वाले बदले हुए चित्र पर हुए विवाद के बाद एनसीईआरटी मूल तस्वीर को बहाल करने के लिए तैयार और विनायक दामोदर सावरकर के परपोते सत्यकी सावरकर ने पुणे की एक विशेष अदालत में गवाही दी है कि उनके दादा ने ब्रिटिश सरकार को सजा कम करने के लिए दस दया याचिकाएं भेजी थीं आदि ख़बरें भी हफ्ते भर चर्चा का विषय रहीं.अतुल चौरसिया के संचालन में हुई इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नाथ मिश्रा और स्मिता शर्मा ने हिस्सा लिया. वहीं न्यूज़लॉन्ड्री टीम से इस चर्चा में सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा शामिल हुए.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल सवाल करते हैं, "होर्मुज़ खुल जाएगा तो दुनिया के ऊपर एक क़िस्म का तनाव कम होगा लेकिन यह जो एमओयू हुआ है दोनों देशों के बीच में यह कितना स्थायी होगा यह देखने वाली बात होगी और भारत अपने लिए इसमें कितनी राहत देख सकता है?"इस विषय पर स्मिता कहती हैं, "राहत की बात तो है और इसका स्वागत होना चाहिए, हालांकि यह और बात है कि जिन राजनीतिक उद्देश्यों के साथ डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध में घुसे नेतन्याहू के साथ में, उनमें से कुछ भी हासिल नहीं कर सके. यही स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज 28 फरवरी के पहले पूरी तरह खुला हुआ था, इसमें फ्रीडम ऑफ़ नेविगेशन पर कोई रोकटोक नहीं थी, आपने बल्कि ईरान को समझा दिया कि होर्मुज को कैसे एक सामरिक टूल के तौर पर इस्तेमाल करना है."सुनिए पूरी चर्चा-टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 04:25 - सुर्खियां 22:00 - ईरान अमेरिका समझौता 48:00 - क्षेत्रीय दलों में फूट 01:12:00 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 01:18:20 - जिमख़ाना क्लब विवाद 01:52:20 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमाप्रोडक्शन : हसन बिलाल संपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 427

    Play Episode Listen Later Jun 13, 2026 20:36


    एनएल चर्चा के इस अंक में ईरान की अमेरिका और इज़राइल के साथ जंग के 100 दिनों, भारतीय अर्थव्यवस्था और यूपी में हुई करोड़ों की ठगी को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा सुब्रमण्यम और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन, सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 426

    Play Episode Listen Later Jun 6, 2026 21:10


    एनएल चर्चा के इस अंक में विपक्ष में जारी उठापटक, तृणमूल कांग्रेस में ख़राब हालात समेत दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई 21 लोगों की मौत को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान एनडीटीवी के प्रबंध संपादक ऑनिंद्यो चक्रवर्ती और द न्यूज़ मिनट की एडिटोरियल हेड पूजा प्रसन्ना ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 425

    Play Episode Listen Later May 30, 2026 20:20


    एनएल चर्चा के इस अंक में सीबीएसई की आंसर शीट बदले जाने की बड़ी लापरवाही और इस पर सवाल उठाने वाले छात्र को ऑनलाइन 'पाकिस्तानी' कहे जाने के विवाद, पहाड़ों पर पीने के पानी के संकट और केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट को दिल्ली जिमखाना क्लब पर जबरन पुलिसिया कब्जा नहीं किए जाने का आश्वासन दिए जाने को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और शिक्षा नीति और व्यवस्था सुधार विशेषज्ञ शाहनवाज़ ख़ान ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 424: युवाओं का व्यंग्यात्मक पलटवार 'कॉकरोच जनता पार्टी', इटली में मेलोडी और नॉर्वे में प

    Play Episode Listen Later May 23, 2026 99:49


    एनएल चर्चा के इस अंक में देश में जारी व्यंग्यात्मक राजनीतिक अभियान कॉकरोच जनता पार्टी और पीएम मोदी के विदेश दौरे के दौरान उपजे विवादों को लेकर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते दिल्ली में होने वाले भारत-अफ्रीका फोरम समिट और इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस शिखर सम्मेलन का स्थगन, न्यायपालिका पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को छह महीने की जेल, उपकर और पुराने वाहनों पर प्रतिबंध के विरोध में दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल, हाईकोर्ट द्वारा मंदिर घोषित किए जाने के बाद धार की ऐतिहासिक भोजशाला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भोपाल की त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के साथ ही कोर्ट द्वारा शव को सुरक्षित रखने का निर्देश, बकरीद पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला कि गाय की कुर्बानी इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है और सार्वजनिक स्थानों पर पशु बलि पर पूर्ण रोक आदि ख़बरें भी चर्चा में रहीं.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रभाकर मिश्रा और आशुतोष भाद्वाज ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “डोनाल्ड ट्रंप का मीडिया के साथ रिश्ता बेहद तल्ख़ है लेकिन फिर भी एक परंपरा के तौर पर, एक लोकतंत्र के तत्व के रूप में ही सही वह कभी मीडिया को तर्क नहीं करते भले ही गाली दें, लेकिन हमारे यहां मोदी के मामले में यह दिखता है कि यह पूरी तरह कट ऑफ़ है.”इस मुद्दे पर आशुतोष कहते हैं, “ऐसा कौनसा नेता है हिंदुस्तान में जिसपर मीडिया ने उसके कार्यकाल में उसकी आलोचना नहीं की, मैं मोदी के इस रवैय्ये को इस तरह से देखता हूं कि यह व्यक्ति भयंकर रूप से अहंकारी है, इनको मीडिया की ज़रूरत नहीं है. इनका काम ऐसे लोगों से चल जाता है, जो पूछते हैं आप आम कैसे खाते हैं.”सुनिए पूरी चर्चा-टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 12:40 - सुर्खियां 17:00 - पीएम मोदी का विदेश दौरा 46:35 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 56:30 - व्यंग्यात्मक राजनीतिक अभियान कॉकरोच जनता पार्टी01:35:05 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए प्रभाकर मिश्राकॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने में सावधानी बरतेंआशुतोष भारद्वाजउपन्यास - लज़ारविकास जांगड़ा सीरीज़ - विमल खन्ना डाक्यूमेंट्री - सोशल डिलेमा अतुल चौरसियाकहानी - मारे गए गुलफाम चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमाप्रोडक्शन : हसन बिलालसंपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 423

    Play Episode Listen Later May 16, 2026 21:03


    एनएल चर्चा के इस अंक में नीट पेपर लीक, इसके कारण लाखों छात्रों के भविष्य पर मंडराते संकट, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की साख और जवाबदेही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने व सोना न खरीदने जैसी अपीलों के पीछे छिपे आर्थिक दबावों और इसके तुरंत बाद आम जनता पर बढ़े महंगाई के बोझ को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार ताबीना अंजुम और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन, संपादकीय निदेशक मनीषा पांडे और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 422

    Play Episode Listen Later May 9, 2026 16:11


    एनएल चर्चा के इस अंक में पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों, वहां की राजनीति, नतीजों के बाद जारी हिंसा, इंडिया गठबंधन के भविष्य और तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आरलेकर को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और प्रकाश के रे ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 421

    Play Episode Listen Later May 2, 2026 17:40


    एनएल चर्चा के इस अंक में 'रिक्यूज़ल विवाद' पर विस्तार से बात हुई, जिसमें जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने आबकारी मामले से हटने से इनकार कर दिया और जवाब में अरविंद केजरीवाल ने उनकी कोर्ट में पेश होने से मना कर दिया. इसके अलावा ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर चिंताओं पर भी विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान प्रोफ़ेसर फैज़ान मुस्तफ़ा और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 420

    Play Episode Listen Later Apr 25, 2026 19:11


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते मणिपुर हिंसा और बंगाल में जारी चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और स्वतंत्र पत्रकार रूही तिवारी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में प्रधान संपादक रमन किरपाल, और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 419

    Play Episode Listen Later Apr 18, 2026 17:55


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते कम वेतन और ख़राब कामकाजी परिस्थितियों को लेकर नोएडा में मज़दूरों के प्रदर्शन और लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक, जिसके अंतर्गत परिसीमन व महिला आरक्षण का मुद्दा भी शामिल है, जिसे लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान सेवानिवृत्त डिप्टी चीफ श्रम आयुक्त अभिजीत कुमार और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 418

    Play Episode Listen Later Apr 11, 2026 13:27


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते और असम व पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा सुब्रमण्यम और अफरीदा हुसैन ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    417

    Play Episode Listen Later Apr 4, 2026 86:26


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 416

    Play Episode Listen Later Mar 28, 2026 18:39


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते संसद के दोनों सदनों से पारित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण संबंधी संशोधन विधेयक और सुप्रीम कोर्ट के हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के अलावा अन्य धर्म अपनाने वालों के लिए अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त करने के फैसले पर विस्तार से बात हुई.इस बार चर्चा में बतौर मेहमान वकील एवं द क्रिमिनल जस्टिस एंड पुलिस अकाउंटेबिलिटी प्रोजेक्ट की को-फाउंडर निकिता सोनावने और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकार स्मिता शर्मा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 415

    Play Episode Listen Later Mar 21, 2026 16:38


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में बढ़ते संघर्ष के दायरे से भारत में गहराते ऊर्जा संकट और बीते हफ्ते में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए तीन हादसों पर विस्तार से बात हुई. इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रधान संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 414

    Play Episode Listen Later Mar 14, 2026 18:00


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में युद्ध के चलते भारत में उपजे ऊर्जा संकट और होली पर हुए विवाद के बाद उत्तम नगर में हुई हत्या को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और ज्योत्सना मोहन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 413

    Play Episode Listen Later Mar 7, 2026 18:41


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी युद्ध और बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और जेएनयू की पूर्व प्रोफ़ेसर अनुराधा चिनॉय शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 412

    Play Episode Listen Later Feb 28, 2026 16:56


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बरी, एनसीएईआरटी की एक किताब पर सुप्रीम कोर्ट की रोक और प्रधानमंत्री मोदी के इज़राइल दौरे को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता सुमिता हज़ारिका शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 411

    Play Episode Listen Later Feb 21, 2026 24:23


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट, गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद और राज्य सरकारों द्वारा चुनाव से पहले दी जाने वाली रेवड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर आभा देव शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 410

    Play Episode Listen Later Feb 14, 2026 21:15


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते अडाणी समूह के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पत्रकार रवि नायर को आपराधिक मानहानि में दोषी ठहराते हुए एक साल की कारावास की सजा, तीन घंटे में सोशल मीडिया से एआई से बने कंटेंट हटाने के सरकार के नए नियम, बांग्लादेश चुनाव के परिणामों और भाजपा की असम इकाई द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के ‘दो मुस्लिम पुरुषों' पर बंदूक से निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट किए जाने पर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के वकील अपार गुप्ता और ईस्ट मोजो के पत्रकार अमित कुमार शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 409: नरवणे की आत्मकथा पर रोक, ट्रंप के टैरिफ कट का हिसाब-किताब और बच्चों में मोबाइल की जान

    Play Episode Listen Later Feb 7, 2026 110:25


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के साथ ट्रेड डील की सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए टैरिफ में की गई कटौती, संसद के बजट सत्र के बीच जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर जारी विवाद और ग़ाज़ियाबाद में तीन नाबालिग़ लड़कियों ने नवीं मंज़िल से कूदकर दी जान को लेकर विस्तार से बात इसके अलावा वाशिंगटन पोस्ट में की गई बड़ी छंटनी के साथ दुनिया से सिमटे अमेरिका के इस प्रतिष्ठित अख़बार के दायरे, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया वार्षिक बजट, इलाहबाद उच्च न्यायलय ने उत्तर प्रदेश में जारी ‘बुलडोज़र जस्टिस' की सख्त टिप्पणी, मेघालय के जैतिया हिल्स ज़िले में खदान में विस्फोट होने से 16 मज़दूरों की मौत समेत कई मज़दूर फंसे, कोटद्वार के दीपक उस समय विवाद में आ गए जब उन्होंने बजरंग दल के लोगों को एक मुसलमान दुकानदार को परेशान करने से रोका, चुनाव आयोग व पश्चिम बंगाल सरकार के बीच जारी खींचतान, पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने अपने ऑपरेशन हिरौफ़ की शुरुआत की जिसमें 23 नागरिकों की मौत और जेफ्री एप्सटीन टीन मामले से जुड़े लाखों दस्तावेज़ सार्वजानिक आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.इस बातचीत में बतौर मेहमान पूर्व आईपीएस अधिकारी यशवर्धन झा और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन कियाचर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवाने की किताब का एक हिस्सा संसद में राहुल गांधी संसद में पढ़ना चाह रहे थे, जो एक पत्रिका में प्रकाशित हो चुका है लेकिन उन्हें रोक दिया गया, यह किताब भारत में अभी प्रकाशित नहीं हुई है, सरकार ने इसपर रोक लगाई हुई है, इसे भारत सरकार ने क्यों रोक रखा है?”इस विषय पर यशवर्धन झा कहते हैं, “सबसे पहला सवाल यह उठता है कि क्या राहुल गांधी को क्या यह अधिकार था संसद में उठाने का?”पूरा मामला समझने और विशेषज्ञों की राय जानने के लिए सुनिए पूरी चर्चा -टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना07:07 - सुर्खियां13:15 - एमएम नरवणे किताब विवाद 53:30 - अमेरिका के साथ व्यापार संधि 01:17:35 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 01:23:25 - ग़ाज़ियाबाद में बच्चियों की आत्महत्या 01:41:40 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएहृदयेश जोशी पुस्तक संग्रह - इंट्रुइगिंग इण्डिया शार्दूल कात्यायन अनमोल प्रितम की ‘मोहम्मद दीपक' से बातचीत लेख - जेन ज़ी बिकेम फर्स्ट जेनेरशन टू बी लेस इंटेलीजेंट दैन मिलेनियल्स ऐज़ आईक्यू ड्रॉप्डआनंदवर्धन किताब - हाउ टू डू नथिंग किताब - परशुराम की प्रतीक्षा अतुल चौरसियासीरीज़ -तस्करीचर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमाप्रोडक्शन : हसन बिलालसंपादन: हसन बिलालबीते पच्चीस सालों ने ख़बरें पढ़ने के हमारे तरीके को बदल दिया है, लेकिन इस मूल सत्य को नहीं बदला है कि लोकतंत्र को विज्ञापनदाताओं और सत्ता से मुक्त प्रेस की ज़रूरत है. एनएल-टीएनएम को सब्स्क्राइब करें औरउस स्वतंत्रता की रक्षा में मदद करें. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 408

    Play Episode Listen Later Jan 31, 2026 22:21


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते यूजीसी के नए दिशानिर्देशों और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत से पैदा हुई राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर अदिति पासवान और द न्यूज़ मिनट के संपादक सुदीप्तो मंडल शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “यूजीसी की यह गाइडलाइन्स सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही बनाई गईं थीं, लेकिन जब यह गाइडलाइन आई तो उसके बाद तथाकथित सवर्णों का विरोध शुरू हो गया, फिर सुप्रीम कोर्ट ने ही इसपर रोक लगा दी.”सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 407

    Play Episode Listen Later Jan 24, 2026 19:42


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते नोएडा में दलदल में गिरने से हुई इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत, उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुबारकपुर डबास के नरक जैसे हालात पर शरद शर्मा की रिपोर्ट और उसके बाद अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर उठने वाले सवालों को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार शरद शर्मा और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया. सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 406

    Play Episode Listen Later Jan 17, 2026 21:13


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते गिग वर्कर्स की हड़ताल के बाद ऑनलाइन कंपनियों के 10 मिनट के वादे पर सरकार ने लगाई रोक और अमेरिका द्वारा विश्वभर में फैलाई गई अनिश्चितता को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और डॉक्टर आकृति भाटिया शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 405

    Play Episode Listen Later Jan 10, 2026 21:43


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते इंदौर में ज़हरीला पानी पीने से हुई मौतों और वेनेज़ुएला पर अमेरिका की कार्रवाई को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी, निरुपमा सुब्रमण्यम और हृदयेश जोशी ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंदवर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया. सुनिए - बीते पच्चीस सालों ने ख़बरें पढ़ने के हमारे तरीके को बदल दिया है, लेकिन इस मूल सत्य को नहीं बदला है कि लोकतंत्र को विज्ञापनदाताओं और सत्ता से मुक्त प्रेस की ज़रूरत है. एनएल-टीएनएम को सब्स्क्राइब करें औरउस स्वतंत्रता की रक्षा में मदद करें. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 404

    Play Episode Listen Later Jan 3, 2026 22:11


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते जनता दल सेक्युलर के विधायक एचडी रेवन्ना यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत से बरी, गिग वर्कर्स की हड़ताल और बीते साल की घटनाओं पर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान द न्यूज़ मिनट की पत्रकार शिवानी कावा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल, सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया. सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 403

    Play Episode Listen Later Dec 27, 2025 19:57


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते हिंदी प्रसिद्ध कवि, लेखक और साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन उन्नाव रेप केस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को मिली ज़मानत और अरावली पर्वत श्रृंखला के नए मापदंडों को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और आशुतोष भारद्वाज शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 402

    Play Episode Listen Later Dec 20, 2025 19:21


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते सरकार द्वारा मनरेगा की जगह लाई गई नई योजना, केरल फिल्म फेस्टिवल में कुछ फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक और बांग्लादेश में हिंसा को लेकर विस्तार से बात हुई.इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार कादंबिनी शर्मा, दयाशंकर मिश्रा और पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक अन्ना एम.एम. वेट्टिकाड शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.पूरी चर्चा सुनिया हमारी वेबसाइट और ऐप पर Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 401

    Play Episode Listen Later Dec 13, 2025 22:42


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते संसद में वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह, चुनाव सुधार और एसआईआर पर हुई चर्चा समेत इंडिगो संकट को लेकर विस्तार से बात हुई.इसके अलावा सरकार ने इंडिगो को अपनी उड़ान संख्या 10 फीसदी घटाने के लिए कहा, गोवा के एक नाईट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, कर्नाटक सरकार द्वारा माहवारी के दौरान एक दिन की छुट्टी के प्रावधान वाले नोटिफिकेशन पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने लगाई रोक, मध्यप्रदेश के किसानों में खाद की कमी को लेकर चिंता और विरोध प्रदर्शन, केरल में चलती गाड़ी में अभिनेत्री से यौन शोषण की साज़िश के मामले में अभिनेता दिलीप बरी, पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार ने तीन साल बाद सशर्त मनरेगा योजना शुरू करने का दिया आदेश, एक रिपोर्ट के अनुसार- नवंबर के बाद ग़ाज़ियाबाद बना देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के कृषि उत्पादों पर अतिरिक्त कर लगाने का इशारा किया, मेक्सिको ने भारत पर 50% तक अपने कर बढ़ाए और धुरंधर फिल्म के रिव्यूज़ को लेकर फिल्म समीक्षक निशाने पर आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और बीबीसी हिंदी की वीडियो हेड सर्वप्रिया सांगवान शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 400

    Play Episode Listen Later Dec 6, 2025 23:17


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते केंद्र सरकार द्वारा सभी भारतीयों के फ़ोन में संचार साथी एप प्री इंस्टॉल करने के आदेश, रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन के भारत दौरे और रुपये में हुई ऐतिहासिक गिरावट को लेकर विस्तार से बात हुई. इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अंशुमान तिवारी, कादंबिनी शर्मा और तक्षशिला इंस्टीट्यूशन के ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन पब्लिक पॉलिसी (टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी) प्रोग्राम की असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अन्वेषा सेन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया. सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 399

    Play Episode Listen Later Nov 29, 2025 22:52


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते कई राज्यों में जारी एसआईआर की प्रक्रिया में शामिल बीएलओ की मौतों और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पूरा होने पर धर्म ध्वजा फहराने को लेकर विस्तार से बात हुई. इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, स्वतंत्र पत्रकार पीयूष रॉय और स्निग्धेंदु भट्टाचार्य शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन, प्रमुख संपादक रमन किरपाल और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने इस लाइव चर्चा का संचालन किया.सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 398: माओवादी कमांडर हिडमा का खात्मा, मतदान में बढ़ती महिलाओं की भागेदारी और दिल्ली ब्लास

    Play Episode Listen Later Nov 22, 2025 91:02


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने, 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 माओवादियों समेत कुख्यात माओवादी माडवी हिडमा एवं उसकी पत्नी राजे का एनकाउंटर और लाल क़िला के पास हुए ब्लास्ट के बाद श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में हुए धमाके में नौ लोगों की मौत और 27 पुलिसकर्मी समेत 32 घायल होने लेकर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्य विधानसभाओं में पारित विधेयकों को मंजूरी देने के संबंध में राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के लिए अपने पूर्व के फैसले को पलटते हुए कोई समयसीमा तय नहीं करने का फैसला देना, केरल एवं पश्चिम बंगाल में एसआईआर से प्रक्रिया से जुड़े बीएलओ का आत्महत्या करना, कांग्रेस द्वारा एसआईआर के विरोध में रामलीला मैदान में धरने की घोषणा करना, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा मोहम्मद अख़लाक़ की लिंचिंग के आरोपियों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की अर्जी दायर करना और अंतर्राष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यूनल द्वारा मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मृत्युदंड की सज़ा सुनाना आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं. इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखिका रूही तिवारी और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से संपादकीय निदेशक मनीषा पांडे, सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल चौरसिया ने रूही तिवारी से उनकी किताब का संदर्भ लेते हुए पूछा कि बिहार में जिस तरह से कहा गया कि एनडीए खासकर नीतीश की सफलता के पीछे महिला केंद्रित योजनाएं हैं, और वह खुद भी बीते सालों से जाति, धर्म और परिवार के दबाव से उठकर खुदमुख्तारी से वोट कर रही हैं, ऐसे में आपकी किताब इसे कैसे देखती है? इसके जवाब में रूही कहती हैं, “साल 2014 से राष्ट्रीय स्तर पर इसकी चर्चा होती है कि महिलाएं एक वोट बैंक के तौर पर मौजूद हैं लेकिन कहीं न कहीं हम पूरी तरह से इस मुद्दे को समझते नहीं हैं कि महिला मतदाता क्यों वोट दे रही है और सरकार से उनकी क्या उम्मीदें हैं. इसलिए मुझे ऐसा लगा कि कोई इस बारे में थोड़ा रिसर्च करके लिखे कि आखिर एक महिला मतदाता चाहती क्या हैं और वो कैसे अपना वोट देती हैं. क्या उनकी पहचान महिला की है, जाति के तौर है या फिर धर्म भी उसमें कहीं शामिल है. सुनिए पूरी चर्चाटाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना04:05 - सुर्खियां09:04 - अखलाक की लिंचिंग पर यूपी सरकार का फैसला 16:51- रूही तिवारी की किताब और महिला वोटर पर बातचीत 36:29 - सब्सक्राइबर के पत्र40:00 - कुख्यात माओवादी माडवी हिडमा और पत्नी राजे का एनकाउंटर01:03:18 - दिल्ली ब्लास्ट के श्रीनगर से जुड़ते तार 01:21:11 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरीप्रोडक्शन : सैफ अली एकरामसंपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 397 : एनडीए की प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी और महागठबंधन की हार

    Play Episode Listen Later Nov 15, 2025 113:00


    इस हफ्ते की चर्चा में बिहार के चुनावी नतीजों पर विस्तार से बात की गई. यूट्यूब पर लाइव हुई इस बातचीत में नतीजों से पहले उठने वाले सवालों जैसे दो दशकों से ज़्यादा और सबसे लंबे वक्त तक बिहार के मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बनाने वाले नीतीश कुमार का भविष्य क्या होगा? क्या जातीय समीकरण, हर घर सरकारी नौकरी और 'वोट-चोरी' जैसे मुद्दों के सहारे इंडिया गठबंधन कुर्सी तक पहुंच पाएगा? क्या एनडीए बेरोजगारी, पलायन और सत्ता-विरोधी लहर जैसी चुनौतियों को पार कर सत्ता में वापसी कर पाएगी? या फिर जन सुराज पार्टी के जरिए प्रशांत किशोर जैसे नए खिलाड़ी बिहार की सत्ता में कोई जगह बना पाएंगे? और सबसे महत्वपूर्ण बात नीतीश कुमार का भविष्य क्या होगा? आदि को लेकर लाइव चर्चा हुई.इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार कादंबिनी शर्मा और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन, रिपोर्टर बसंत कुमार और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने इस लाइव चर्चा का संचालन किया.महागठबंधन को मिली करारी शिकस्त के बारे में अतुल चौरसिया ने कहा, “गठबंधन की अपनी कई असुरक्षाएं हैं.यह जो बड़ी हार हुई है यह एकदम से नहीं हुई है. इनकी ओछी राजनीति है जो इन्हें लगातर हार की तरफ धकेल रही है. एक तरफ इतना संगठित ढांचा है तो दूसरी तरफ यह बिखरा हुआ गठबंधन.”इस बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कादम्बिनी कहती हैं, “बिहार में ग्राउंड पर यह तो ज़रूर लग रहा था कि जीतेगा एनडीए लेकिन 202 का जो आंकड़ा निकलकर आया है यह नहीं लग रहा था.”सुनिए पूरी चर्चा - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 396

    Play Episode Listen Later Nov 8, 2025 22:04


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा की वोटर लिस्ट में 25 लाख फर्जी वोटर के नाम शामिल होने के आरोपों और बिहार में जारी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार नितिन सेठी और ‘मैं' मीडिया के संस्थापक तंज़ील आसिफ शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 395

    Play Episode Listen Later Nov 1, 2025 19:55


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते यमुना किनारे छठ पूजा के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाब को लेकर उठे विवाद, दिल्ली सरकार द्वारा क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बरसात की असफल कोशिशों और बिहार चुनाव पर विस्तार से बात हुई.इसके अलावा दिल्ली में ग्रैप का दूसरा चरण लागू, बिहार में महागठबंधन और एनडीए ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, मुंबई में 17 बच्चों को एक व्यक्ति ने बनाया बंधक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाक़ों में चक्रवात मोंथा से भारी नुकसान, बिहार के बाद अब देश के 12 राज्यों में एसआईआर की शुरुआत और भारत एव चीन के बीच सीधी उड़ानें दोबारा हुईं जारी आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, भवरीन कंधारी और पत्रकार उमेश के राय शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन, प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया. सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 394

    Play Episode Listen Later Oct 25, 2025 24:26


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिवाली की आतिशबाजी के बाद बद से बदतर हालत में पहुंची दिल्ली की हवा और बिहार चुनाव की सरगर्मियों को लेकर विस्तार से बात हुई.इसके अलावा दिवाली के बाद उत्तर भारत के 16 शहरों की हवा बेहद ख़राब श्रेणी में पहुंची, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपने उम्मीदवार किए घोषित, विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, लेह हिंसा में हुई मौतों की पड़ताल के लिए गृह मंत्रालय ने की न्यायिक जांच की घोषणा, ग्वालियर में एक क़स्बे के सरकारी अस्पताल में एंटीबायोटिक में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद दवा का स्टॉक सील, छत्तीसगढ़ के बस्तर में 210 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया से कंटेंट हटाने के आदेशों पर आईटी एक्ट के नियमों में बदलाव, आंध्र प्रदेश के कुरनूर ज़िले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लगी आग में करीब 20 लोगों की मौत और जापान में पहली महिला प्रधानमंत्री का हुआ चुनाव आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और द कारवां पत्रिका के वरिष्ठ सह संपादक विष्णु शर्मा शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 393

    Play Episode Listen Later Oct 18, 2025 19:06


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते पटाखों पर लगे प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट की छूट और सीमित समयांतराल में ग्रीन क्रैकर्स बेचने की अनुमति, लालू यादव के परिवार के खिलाफ आपराधिक आरोप तय और हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार और एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या को लेकर विस्तार से बात हुई.इसके अलावा युद्धविराम के बाद फिलिस्तीन और इजराइल ने बंधकों को रिहा किया, पश्चिम बंगाल में एक एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, बिहार चुनाव के लिए बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड गठबंधन ने की अपने उम्मीदवारों की की घोषणा और भारत में कफ सिरप की वजह से हुई मौतों के बाद डब्ल्यूएचओ ने भारत की तीन कफ सिरप को लेकर जारी की चेतावनी आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 392

    Play Episode Listen Later Oct 11, 2025 22:21


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते मध्यप्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने के बाद 25 बच्चों की मौत, गाज़ा में लंबे युद्ध के बाद शांति प्रस्ताव पर बनी सहमति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंके जाने के प्रकरण को लेकर विस्तार से बात हुई.इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश के रे, सुप्रीम कोर्ट की वकील दिशा वाडकर और द न्यूज़ मिनट के वरिष्ठ समाचार संपादक शब्बीर अहमद शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 391

    Play Episode Listen Later Oct 4, 2025 25:07


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते उत्तराखंड सरकार द्वारा विज्ञापन पर खर्च किए गए 1001 करोड़ रुपये, आरएसएस की सौ वर्षों की यात्रा और करूर हादसे को लेकर विस्तार से बात हुई.इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ साल हुए पूरे होने पर पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का सिक्का और डाक टिकट, तमिलनाडु के करूर ज़िले में हुई एक राजनीतिक रैली में भगदड़ होने से 41 लोगों की मौत, बिहार में एसईआर की अंतिम सूची जारी, केरल विधानसभा ने एसईआर का विरोध जताने वाला प्रस्ताव किया पारित, परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी के पोस्टर पर विवाद, लद्दाख में सोनम वांगचुक की गिरफ़्तारी के बाद उनकी पत्नी पहुंची सुप्रीम कोर्ट और अमेरिकी सरकार सात साल में पहली बार गई शटडाउन मोड में आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.इस हफ्ते चर्चा में फ्रंटलाइन की सीनियर डिप्टी एडिटर टी. के. राजलक्ष्मी शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से मैनेजिंग एडिटर अतुल चौरसिया, स्तंभकार आनंद वर्धन, सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 390

    Play Episode Listen Later Sep 27, 2025 24:23


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते लद्दाख में जारी प्रदर्शन और तनाव में चार लोगों की मौत के साथ सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी, प्रसिद्ध भारतीय गायक जुबीन गर्ग के असमय निधन को लेकर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा दिल्ली हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता गौरव भाटिया के एक टीवी शो में बिना पाजामे वाले वीडियो से संबंधित सभी सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का दिया आदेश, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुलगाम इलाक़े में ऑपरेशन के बाद एक व्यक्ति को पहलगाम हमले में संलिप्त होने के आरोप में किया गिरफ्तार, उत्तराखंड में सर्विस इलेक्शन कमिशन का पर्चा लीक होने के बाद विरोध प्रदर्शन, दिल्ली में एक और स्वघोषित बाबा चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन शोषण का आरोप, कोलकाता में बाढ़ के बाद 12 मौतें आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रही.इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और लेखक व गुवाहाटी से कलाकार मैत्रेयी पातर शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन और प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए... Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 389

    Play Episode Listen Later Sep 20, 2025 22:52


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और राहुल गांधी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए गए वोट चोरी के आरोप पर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडाणी समूह को दी क्लीनचिट, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चिन्मय बघेल पर ईडी ने लगाया बड़ा आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के राज्य चुनाव आयोग की अदालत द्वारा तय किए गए समय पर स्थानीय चुनाव न कराने को लेकर की आलोचना, संयुक्त राज्य की जांच कमेटी ने इजराइल द्वारा गाजा पर किए गए हमलों को नरसंहार किया घोषित, एडीआर के एक शोध के मुताबिक़ भारत के चुने हुए प्रतिनिधियों में 21% वंशवाद के जरिए राजनीति में आते, देहरादून और आसपास के इलाक़े में तूफ़ान और बादल फटने से 15 लोगों की मौत और 16 लोग लापता आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार ज्योत्सना मोहन और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. सुनिए. . . Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    छोटी चर्चा Episode 388

    Play Episode Listen Later Sep 13, 2025 20:36


    एनएल चर्चा में इस हफ्ते नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता और हलचल समेत राजस्थान में पास किए गए धर्म परिवर्तन विधेयक को लेकर विस्तार से बात हुई. इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य, जयपुर से पत्रकार ताबीना अंजुम और काठमांडू से वरिष्ठ पत्रकार चंद्र देव भट्ट शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    Claim NL Charcha

    In order to claim this podcast we'll send an email to with a verification link. Simply click the link and you will be able to edit tags, request a refresh, and other features to take control of your podcast page!

    Claim Cancel